फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को एक अधेड़ की पंखे के कटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के पोस्टमार्टम से मना करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मीरानगर मजरा मुराऊनपुरवा निवासी राजाराम (49) पुत्र राघव राम रविवार दोपहर खेत से घर वापस आए और अपने बड़े बेटे प्रमोद के कमरे में लगा टेलीविजन चलाकर देखने लगे। इस बीच दूसरे कमरे में छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उधर जाने को उठे।
रास्ते में लगे पंखे का तार कटे होने के कारण वह उसमें चिपक गए और गिरकर घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद उनकी पत्नी विंदेश्वरी ने उनको जमीन पर पड़ा देख उनको तार से अलग करने का प्रयास किया। जिससे उनको भी करंट का झटका लगा। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें