फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया निकालने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। महोली कोतवाली के मस्जिद गांव में ताजिया निकलने वाले रास्ते पर रखी दुकान हटाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों समुदायों को समझाकर मामला शांत करा दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद गांव में मंगलवार को ताजिया रखने के चबूतरे व रास्ता खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। आननफानन में एडीएम विनय कुमार पाठक, एएसपी मधुवन सिंह, एसडीएम शशि भूषण राय, सीओ सदर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो सहित कई थानों की पुलिस व पीएससी बल भी मौके पर पहुंच गया। भारी पुलिस बल व अफसरों की मौजूदगी में दोनों समुदायों को समझाया गया। ‘घर का तारा गांव’ निवासी पेशकार मौर्या व शिवराम मौर्या के लोहे के खोखे को वहां से हटवाकर चबूतरा व रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने मस्जिद बाजार में रोड के किनारे रखी लकड़ी पर लोहे की दुकानों को तीन दिन में हटवाने के एसडीएम को निर्देश दिए। इसके बाद ताजिये को जुलूस के साथ परंपरागत तरीके से दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें