सीतापुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने छंटनी के विरोध में बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके जरिये इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग की।
संविदा कर्मचारियों का कहना है बिजली विभाग का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों को बढ़ाने की जरूरत है तब छंटनी की जा रही है। सरकार मनमानी रवैय्या अपनाएं हुए है। इससे हम लोगों के सामने आर्थिक समस्याएं आ गई है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि इससे जिले में करीब 400 कर्मचारी प्रभावित हुए है। कर्मचारियों की मांगों को शासन स्तर पर भेज दिया गया है।