फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर दबंगों का कब्जा

Sun, 09 Aug 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (रजिस्टर्ड) की मासिक पंचायत रविवार को लालबाग शहीद पार्क में हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम विकास भवन पर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संगठन ने यह निर्णय एडीएम सर्वेश कुमार को ज्ञापन देने पर उनकी ओर से समस्या निस्तारण के आश्वासन पर लिया है।
जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों में अवैध वसूली की जा रही है।

ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में राज्य वित्त, तेरहवें वित्त की धनराशि में अनियमितता बरती जा रही है। शहर के अंदर आवारा पशु मुसीबत का सबब बने हैं। ब्लॉक कसमंडा के महेशपुर से भिठौली संपर्क मार्ग पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

इन मामलों की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग ज्ञापन में की गई है। उन्होंने बताया एडीएम ने सभी प्रकरणों में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिस पर पूर्व निर्धारित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ स्थगित कर दी गई है। इस मौके पर नरेश अवस्थी, मनोज मिश्रा, रामलखन कनौजिया, विजय कुमार, संजय सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें