फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैंक में कैश न होने से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता

Fri, 17 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जहांगीराबाद स्थित बैंक में कैश न होने से बृहस्पतिवार को परेशान उपभोक्ता।  -संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में दो दिनों से कैश नहीं है, इस वजह से निकासी करने आए उपभोक्ताओं को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक में आए दिन कैश न होना बताकर लौटा दिया जाता है। सर्वर की दिक्कत होना आम बात हो गई है। इस समय गेहूं की थ्रेशिंग व अन्य कामों की वजह से किसान परेशान हैं। सिंचाई आदि के लिए रुपये निकालने आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

सहालग की वजह से ग्रामीण कैश के लिए बैंक आते हैं, पूरे दिन इंतजार के बाद भी रकम नहीं मिल पाती है। पुरैनीगंज निवासी रहमतुल्ला ने बताया कि बुधवार को वह रुपये निकालने आए थे, तो प्रबंधक ने बताया कि दोपहर तक कैश आने की संभावना है, लेकिन इंतजार के बावजूद शाम हो निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैंक आए छठवान निवासी हरिनाम वर्मा, सुशील व मोनू, गोधनी सरैया के रमेश, देवरिया खुर्द के राम सागर व लीला देवी आदि ने बताया कि दो दिन से कैश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



-
यहां एचडीएफसी से कैश आता है, लेकिन दो दिन से कैश न आने से दिक्कत हो रही है, इस समय बैंक में जमा की अपेक्षा निकासी अधिक हो रही है। यह समस्या केवल यहीं नहीं, क्षेत्र के अन्य बैंकों में भी है।
-अविनेश प्रजापति, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें