फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध गतिविधियों में लिप्त आरक्षी बर्खास्त

Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरक्षी विक्की गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के अनुसार आरक्षी विक्की गौतम वर्ष 2024 में 30 दिवस के उपार्जित अवकाश पर गया था। अवकाश समाप्ति के बाद से वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था।
विज्ञापन

अनुपस्थिति के दौरान ही दिनांक 19 मई 2025 को मुरादाबाद की डिलारी थाना पुलिस ने आरक्षी विक्की गौतम को उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से प्रतिबंधित किए जा चुके एक हजार व पांच सौ रुपये के पुराने नोट बरामद हुए थे। जो कि कुल एक करोड़, 49 लाख 99 हजार थे।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विक्की गौतम को जेल भेज दिया था। आरक्षी की ओर से अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने का कृत्य लोक सेवक से अपेक्षित आचरण के विपरीत माना जाता है। उसके काम से आम जनमानस के बीच पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। विभागीय जांच में वह पूर्णतः दोषी पाया गया। इसके चलते उसे बर्खास्त किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें