फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur Congress MP News: पहली बार सामने आईं पत्नी, सांसद पति पर लगे आरोपों पर कही बड़ी बात; कोर्ट से उम्मीद

Tue, 21 Jan 2025 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

Sitapur MP Rakesh Rathore News: कांग्रेस सांसद पर रेप के आरोप पर पत्नी ने मीडिया के सामने आकर बातचीत की। कहा कि पति पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। 
विज्ञापन
सांसद पत्नी नीलम राठौर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sitapur Crime News: यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर मंगलवार को उनकी पत्नी मीडिया के सामने आईं। उन्होंने सांसद पति पर लगे आरोपों पर अपनी बात रखी। कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। कोर्ट हमें न्याय जरूर देगी। 

विज्ञापन


सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समय हमारे लिए बहुत कठिन है। जो हमारे पति पर आरोप लगाये गए हैं, वह सब निराधार हैं। मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है। वह सही हैं। हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोर्ट हमें जरूर न्याय देगी।

पुलिस ने तामील कराया नोटिस

इससे पहले शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने सांसद के घर जाकर नोटिस तामील कराया है। ताकि सांसद के बयान दर्ज करवाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें