फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने उठाया, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
सपा नेता श्याम यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में पुलिस ने मंगलवार की सुबह सपा नेता श्याम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। श्याम यादव बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता श्याम यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सीएम योगी की फोटो के साथ एक पोस्ट की थी। इसमें सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर श्याम यादव की सैकड़ों शिकायतों का संज्ञान लिया गया है। इसी के चलते गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें