फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, 19 ब्लॉकों में होगा संवाद

Thu, 13 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कांग्रेस के पदा​धिकारी
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस जिले में संगठन सृजन अभियान को धार देने जा रही है। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनंत दहिया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बृज मौर्या ने प्रेस वार्ता में अपने लक्ष्य पर चर्चा की। बताया कि उनका लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और सक्षम जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन करना है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक 11 अगस्त को सीतापुर पहुंचे। पहले दिन उन्होंने जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद बुधवार को दोनों पर्यवेक्षकों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। अनंत दहिया ने बताया कि अभियान का लक्ष्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाना है।
बताया कि जिले की सभी विधानसभाओं, 19 ब्लॉकों और शहर के सभी वार्डों में व्यापक संवाद किया जाएगा। इस प्रक्रिया से ऐसे नेतृत्व का चयन होगा जो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो। उन्होंने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के इच्छुक दावेदारों के लिए आवेदन पत्र सार्वजनिक किए। करीब 24 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। पर्यवेक्षकों ने आगामी आठ दिनों के लिए 19 ब्लॉकों में संवाद और बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया। अनंत दहिया का सीतापुर में लगभग 12 दिनों का प्रवास निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें