कांग्रेस ने सीतापुर से सांसद राकेश राठौर को ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में उल्लास है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी अध्यक्ष बदलने के बाद अब कांग्रेस ने एक और बदलाव किया है। सीतापुर से सांसद राकेश राठौर को पार्टी के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जारी पत्र के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने राकेश राठौर और हीरा ठाकुर को ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
सांसद राकेश राठौर की नियुक्ति से पार्टी के ओबीसी विभाग में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ेगी। कांग्रेस संगठन में ओबीसी समुदाय से जुड़े मुद्दों और विभागीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने में नवनियुक्त उपाध्यक्षों की भूमिका अहम होगी।