फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडल में जिले की आवास योजना की स्थिति खराब, मिला सी ग्रेड

Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम आवास योजना ग्रामीण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बावजूद इसके लाभार्थियों को लाभान्वित करने में लापरवाही बरती जा रही है। मंडलायुक्त की समीक्षा में योजना को मंडल में सीतापुर को सी ग्रेड मिला है।
विज्ञापन

इस साल सीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के सापेक्ष पूर्ण कराने की स्थिति संतोषजनक नहीं है। मंडलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब की समीक्षा में इसका खुलासा हुआ है। समीक्षा में मालूम हुआ कि स्वीकृत 20784 आवासों के सापेक्ष 10407 बनाए गए हैं।
यह लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति का 50.54 फीसदी है। जबकि हरदोई में 85.01 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 82.47 प्रतिशत, लखनऊ में 52.25 फीसदी और रायबरेली में 79.34 प्रतिशत सीएम आवास पूर्ण हो गए हैं। जिले में कम आवास बनने के कारण सी ग्रेड मिला है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने समीक्षा का कार्यवृत्ति जारी करते हुए डीएम और सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत के सापेक्ष आवासों का निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण कराएं।
विज्ञापन


भवन निर्माण में भी स्थिति खराब
भवनों के निर्माण की प्रगति में भी जिला फिसड्डी है। इसमें भी जिले को सी ग्रेड मिला है। 64.58 प्रतिशत ही भवन बन सके हैं। जबकि हरदोई में 77.64 प्रतिशत, खीरी में 82.61 प्रतिशत भवन बनाए गए हैं। दिव्यांग पेंशन के आवेदनों के निस्तारण में ई ग्रेड मिला है। इस तरह कुछ अन्य योजनाओं में भी प्रगति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें