फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आंधी से छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत; घर में मची चीख पुकार

Sat, 19 Apr 2025 11:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में आंधी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
रिंकी की फाइल फोटो, गिरी पड़ी दीवार व छप्पर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात आंधी चलने के दौरान एक पक्की दीवार छप्पर सहित गिर गई। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। वह अपने मायके आई थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ढेदुवापुर की है। गांव निवासी रिंकी (34) की मौत हुई है। पिता ने बताया कि बेटी की ससुराल हीरापुर में है। उसका पति अरुण आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। इसीलिए बेटी मायके चली आई थी। उनको चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक लड़का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें