फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा शुरू होने से पहले पूरी करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना/नैमिषारण्य। डीएम विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को मिश्रिख नैमिषारण्य क्षेत्र का भ्रमण कर 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने परिक्रमा मार्ग का स्थलीय मुआयना किया। विभिन्न पड़ावों पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। कोरौना पड़ाव स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां पर्यटन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। कुनेरा तीर्थ, ककरघटा घाट आदि स्थलों का जायजा लिया। अफसरों को परिक्रमा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 84 कोसीय परिक्रमा से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि स्वच्छता के प्रबंध का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त परिक्रमा मार्गों को ठीक कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, प्रकाश का समुचित प्रबंध कर लिया जाए। पेयजल का प्रबंध किया जाए।
परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक पड़ाव स्थल तथा परिक्रमा मार्ग पर आवश्यकतानुसार लगाई जाएं। एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी जाए। मुआयना के दौरान डिप्टी कलेक्टर अनुपम मिश्रा, तहसीलदार मिश्रिख, खंड विकास अधिकारी काजल, एडीओ पंचायत मनोज सिंह सहित संबंधित विभागों के अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग हैं बदहाली का शिकार
नैमिषारण्य/सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में नैमिषेय शंखनाद कार्यक्रम के समापन अवसर पर नैमिष तीर्थ की 84 कोसीय परिक्रमा के विकास के लिए 25.76 करोड़ राशि का ऐलान किया था। तीन साल बीतने के बाद भी लाखों श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा पथ में पड़ाव स्थल, तीर्थ, मंदिर अब भी बदहाल है। 14 मार्च से प्रसिद्ध 84 कोसीय परिक्रमा फिर से शुरू होने वाली है।
लेकिन वहां तो हालत पहले जैसे ही दिख रहे हैं। परिक्रमार्थियों के लिए साल तो जरूर बदलते रहे है, लेकिन परिक्रमा मार्ग और पड़ावों की अव्यवस्थाएं अभी दशकों की तरह जस की तस ही हैं। पहले पड़ाव के मार्ग में स्थित परिक्रमा मार्ग का प्रमुख तीर्थ कुनेरा वर्तमान में सूखा पड़ा हुआ है। यहां झाड़-झंखाड़ उगी है। वहीं तीर्थ के आसपास गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें