फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुराने 15 गांवों में शीघ्र पूरी करें चकबंदी प्रक्रिया

Fri, 17 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चकबंदी कार्यों में तेजी लाई जाए। सबसे पुराने 15 गांवों में चकबंदी का काम शीघ्र पूरा किया जाए। चकबंदी कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। जो भी नक्शा या चक बनाए जाएं, उनमें सभी किसानों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


ये निर्देश डीएम अभिषेक आनंद ने बृहस्पतिवार को चकबंदी कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में विभाग के अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाओं में चकबंदी निदेशालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि चकबंदी संबंधी कार्य जिन गांवों में क्रियाशील हैं, वहां प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने सबसे पुराने 15 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण किए जाने निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भारत सिंह, चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें