फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लालाराम। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे के जनता ढाबा के पास बुधवार रात ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। थाना कमलापुर के गांव पताराकलां निवासी लालाराम (53) इलाके के एक ईंट भठ्ठे पर काम करते हैं। बुधवार रात वह अपने साथी अजय कुमार, कमलेश यादव, पुत्तीलाल, रोहित कुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से ईंट लेकर लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


वापस आते समय ढाबे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। लालाराम नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आने से घायल हो गए। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि उनको सीएचसी लाया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें