फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में पूर्ण करें बाढ़ परियोजना के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष सचिव सिंचाई व जल संसाधन विभाग अनीता वर्मा सिंह ने चल रही बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय मुआयना किया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए दस दिन में कार्य गुणवत्तापरक पूरा कराएं। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद में वर्तमान में चल रही बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने शारदा नदी पर तहसील लहरपुर में ग्राम रतौली, लखनीपुर, रायमरोड़ में चल रही परियोजनाओं को देखा। विशेष सचिव ने श्रमिकों को बढ़ाकर एवं 24 घंटे कार्य कर 10 दिवस में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय विशाल पोरवाल अधिशासी अभियंता शारदा नहर, अभिलाख सिंह सहायक अभियंता एवं तहसीलदार लहरपुर उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें