फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्कूलों में एनएमबीए की 50वीं वर्षगांठ पर होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी स्कूलों में 31 अक्तूबर तक एनएमबीए यानि नशा मुक्त भारत अभियान पहुंचेगा। इसके लिए सभी स्कूलों को सर्कुलर भेजा गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों मेें प्रतियोगिताएं होंगी। 31 अक्तूबर तक अधिक से अधिक स्कूलों को प्रश्नोत्तरी और राष्ट्रव्यापी स्कूल चैलेंज इवेंट्स में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सीतापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक को अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी स्कूलों की इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) का मुख्य उद्देश्य, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, उच्च शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक समूहों की सक्रिय भागीदारी से मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है। सभी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई से सम्बद्ध कॉलेज, स्टेट बोर्ड सहित समस्त बोर्ड के विद्यालय इसमें शामिल होने के लिए पात्र होंगे। विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि सभी स्कूल माई जीओवी पोर्टल पर इस आयोजन के ऑनलाइन क्विज व राष्ट्रव्यापी स्कूल चैलेंज में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पोर्टल द्वारा ही ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

ये होंगी प्रतियोगिताएं
इसके तहत नशा मुक्ति रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इससे विद्यार्थियों में तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों से मानव जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें