फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सामुदायिक शौचालय बदहाल, पाथे जा रहे उपले-कंडे

Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के उल्लहा गांव में बना सामुदायिक शौचालय बीते पांच साल से निष्प्रयोज्य पड़ा है। इसके चलते जरूरतमंद ग्रामीण खुले में शौच को जाने के लिए विवश हैं। बदहाल पड़े शौचालय का इस्तेमाल उपले-कंडे बनाने व कूड़ा डालने में किया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत उल्लहा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में करीब 10 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। प्रधान राधा देवी द्वारा शौचालय संचालन के लिए पुष्पा देवी को केयर टेकर रखा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल तक शौचालय का संचालन सुचारु तौर पर होता रहा। इसके बाद वर्ष 2022 में केयर टेकर को हटा दिया गया। तभी से पुन: केयर टेकर की नियुक्ति नहीं की गई।
इस कारण देखरेख के अभाव में शौचालय के पास लगा हैंडपंप खराब हो गया है तथा शौचालय भी बदहाल हो जाने के कारण पाइप आदि टूट गए। इस कारण ग्रामीणों ने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया। बदहाल पड़े इस शौचालय परिसर में अब लोग कूड़ा डालने के साथ महिलाएं उसमें उपले-कंडे पाथ रही हैं। एडीओ पंचायत सकरन प्रेम प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस बाबत जानकारी मिली है। जल्द ही टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराकर शौचालय को दुरुस्त करवाने के साथ वहां देखभाल के लिए केयर टेकर की तैनाती भी होगी। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें