फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसानों से किया संवाद, समझाया मोटे अनाज का महत्व

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अगुवाई में कृषि विशेषज्ञों ने मंगलवार को किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें मोटे अनाज के महत्व के बारे में बताया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में हिस्सेदारी करते हुए डीएम ने किसानों का आह्वान किया कि दलहन, तिलहन व मोटे अनाज की उत्पादकता को बढ़ाए।
विज्ञापन

बताया कि मोटे अनाजों के उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दयाशंकर श्रीवास्तव ने खरीफ 2025 में विभिन्न फसलों की बोआई से पूर्व खेती की तैयारी करने के बारे में बताया। किसानों को जैविक और रासायनिक विधि के बारे बताते हुए उन्हें रसायनिक पेस्टीसाइड की अपेक्षा जैविक विधि से रोग व कीटों के प्रबंधन की पूर्ण जानकारी दी।
किसानों से कहा कि खेत की मिट्टी को स्वस्थ करने के लिये मित्र कीटों को आमंत्रित कर जैविक उर्वरकों का ही अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस दौरान नहर व नलकूप विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग तथा भूमि सरंक्षण अनुभाग के अधिकारियाें ने खरीफ 2025 की तैयारी से जुड़ी जानकारी भी मौजूद किसानों को दी।
विज्ञापन


केंद्रों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता
जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि जिले में खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। किसानों से अपील है कि वह संतुलित मात्रा में आवश्यकतानुसार ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। वहीं, उप कृषि निदेशक डॉ एस के सिंह ने बताया कि सोलर पंप पर कृषि विभाग द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान समय से पंजीकरण करवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
प्रदर्शनी में मिली योजनाओं व उर्वरकों की जानकारी
इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें इफको द्वारा ड्रोन से उर्वरक के छिड़काव के बारे में बताया गया। वहीं, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी दी गई। वहीं, उद्यान विभाग की ओर से हीरालाल यादव ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें