फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अधिक दाम में खाद बेचने पर समिति सील

Wed, 13 Nov 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। खाद की बिक्री अधिक दाम पर किए जाने के कारण साधन सहकारी समिति सिंहपुर सील कर दी गई है। नायब तहसीलदार ने जांच में आरोप सच पाए जाने पर बुधवार को यह कार्रवाई की है। समिति की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधान को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिंहपुर में साधन सहकारी समिति पर किसानों को 1500 रुपये प्रति बोरी में खाद बेची जा रही थी। इसके साथ पांच रुपये प्रति बोरी पल्लेदारी भी ली जा रही थी। खाद बिक्री में अनियमितता की शिकायत सिंहपुर के प्रधान रोहित सिंह ने एसडीएम अनिल कुमार से की थी।
एसडीएम ने नायब तहसीलदार आलोक कुमार को जांच सौंपी। नायब तहसीलदार बुधवार को सिंहपुर समिति पर जांच करने पहुंचे। जांच में आरोप सही पाए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि खाद की बिक्री का मूल्य पल्लेदारी सहित 1470 रुपये है। सचिव सुशील श्रीवास्तव 1505 रुपये वसूल रहे थे। उन्होंने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर केंद्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें