कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के त्रिलोकपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। गांव केवलहार मजरा जयपालपुर निवासी छोटकन्ने रावत (32) का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला।
जींस की पैंट से फंदा बनाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।