फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कानपुर दुष्कर्म मामले में कमिश्नरेट पुलिस पहुंची सीतापुर, युवक हिरासत में

Tue, 13 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कानपुर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले के तार सीतापुर से जुड़ रहे हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार रात तालगांव में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता के भाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर धमकी दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में कानपुर पुलिस ने दो घंटे से अधिक समय तक उससे पूछताछ की। युवक के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने इस मामले में युवक की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
कानपुर में पांच जनवरी को नाबालिग का अपहरण करने के बाद कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमें नामजद आरोपियों में शिवबरन सिंह और अमित कुमार मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिवबरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार मौर्य की गिरफ्तारी के लिए चार टीम टीमें गठित की गई हैं। पीड़िता के भाई को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। इसी की जांच करते हुए कानपुर पुलिस मंगलवार को तालगांव पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें