फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Thu, 09 Feb 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
पुलिस ने भाजपा व बसपा प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। ये केस पिसावां ,रामपुर कलां तथा महमूदाबाद कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के निरहन में बिजली के खंभे पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण भार्गव की होर्डिंग लगी हुई थी। इस मामले को लेकर एसडीएम मिश्रिख ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पिसावां थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

दूसरी तरफ रामपुर कलां थाना व महमूदाबाद कोतवाली में बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज किए हैं। महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम शिष्टीपुर में विजय के घर के पास लगे खंभे पर बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा का स्टीकर लगा था।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम सलारपुर में बिजली के खंभे पर भी बसपा प्रत्याशी का स्टीकर लगा हुआ था। स्टीकर की फोटोग्राफी कराकर उसे हटाया गया। मामले में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता मुकदमा दर्ज किया गया।

रामपुर कलां थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम कोरारपुर के मजरा गनेशपुर में बिजली के खंभे पर बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा का पंफलेट चस्पा होने की सूचना पर जांच की गई। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें