फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोयला से भरा ट्रक पलटा, चालक व दो अन्य जख्मी

Tue, 28 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 माखूपुर पुलिया के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। क्षेत्र में माखुपुर पुलिया के पास मंगलवार को कोयला लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व दो युवक घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सितारगंज निवासी मनजीत सिंह (28) अपना ट्रक लेकर शाहजहांपुर से गोंडा के लिए रवाना हुए थे। माखुपुर पुलिया के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे में चालक मनजीत व बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। बाइक सवार दोनों युवक सूहेतारा गांव के रहने वाले हैं और दोनों हेलमेट पहने थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया था। चालक की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मौके से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें