फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षक के साथ सीओ ने की अभद्रता, एएसपी उत्तरी को सौंपी गई जांच

Sat, 26 Nov 2022 10:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीओ सिटी ने शिक्षक का कॉलर पकड़कर उसे वाहन में बैठने को कहा। सीओ के व्यवहार पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी दिखाई। मामले की जांच एएसपी उत्तरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में दुर्घटना के बाद शिक्षक के साथ सीओ सिटी ने अभद्रता की। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को लेकर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरोपी सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसपी से की है।

विज्ञापन


कस्बे के उजागरलाल इंटर कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार मिश्र खैराबाद में रहते हैं। बीते बुधवार को वह पुत्र के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डीजे कॉलेज के पास दो साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में उनकी कार खड्ड में उतर गई। इधर, साइकिल सवार भी गिरकर चोटिल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर सीओ सिटी सुशील सिंह पहुंचे और पीड़ित शिक्षक का कॉलर पकड़कर उनका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान उनका बेटा अपने पिता को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सीओ को उस पर कोई तरस नहीं आया।
विज्ञापन


सीओ ने कॉलर पकड़कर शिक्षक को धक्का देते हुए वाहन में बैठने के लिए कहा। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मामले की जांच एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित को सौंपी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें