फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: माह में तीन बार सीएमएस करेंगे जिला अस्पताल की समीक्षा

Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की मॉनिटरिंग बढ़ेगी। प्रत्येक माह तीन बार सीएमएस अपने चिकित्सक व स्टॉफ के साथ समीक्षा करेंगे। इसमें अस्पताल की कमियों पर चर्चा होगी। सुविधाएं और बेहतर कैसे बनाया जाए, इसकी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अब प्रत्येक माह में दो बार करने का निर्देश दिया है। इसमें सीएचसी/पीएचसी व जिला/महिला अस्पताल में चल रही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में जिला अस्पताल का प्रदर्शन बेहतर रहे। इसके लिए सीएमएस ने खुद ही मॉनिटरिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अब वह प्रत्येक माह में तीन बार अस्पताल के चिकित्सकों व स्टॉफ के साथ बैठक करेंगे। इसमें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। अगर कोई कमी आती है तो उसे दूर कराने का प्रयास करेंगे। अगर शासन स्तर से कमी दूर होगी तो जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रमुखता से रखेंगे। जिलाधिकारी इन समस्याओं को दूर करवाएंगे। साथ ही अस्पताल में मरीजों को और कौन सी सुविधाओं की जरूरत पड़ेंगी। इसका बैठक में प्रस्ताव भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आज लगेगा रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को जिला अस्पताल में किया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि शिविर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। समीक्षा बैठक को लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें