फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदर विधायक के पॉजिटिव होने के बाद अब जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पॉजिटिव हो गई हैं। टूनेट जांच में पॉजिटिव होने के बाद वह होम क्वांरटीन हैं। वहीं, शनिवार को 12 नए लोग पॉजिटिव हुए हैं। इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल को दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में टूनेट से जांच करवाई, जिसमें वह पॉजिटिव आई हैं। सीएमएस के पॉजिटिव होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अब सीएमएस के संपर्क में आए चिकित्सक, मरीज व तीमारदार कोरोना को लेकर भयभीत है।
कुछ लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है तो कुछ ने जांच करवानी शुरू कर दी है। जबकि इससे पहले महिला अस्पताल के कई चिकित्सक व कर्मी पॉजिटिव हो चुके है। शनिवार को शुगर मिल बिसवां, बलरामपुर हरगांव, ईरापुर लहरपुर, केसरीगंज लहरपुर, कटिया मछरेहटा, रामनगर सिधौली, बट्सगंज में पॉजिटिव केस आए है। सीएमओ ने बताया कि इन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छह मरीज जिला अस्पताल के एलटू वार्ड में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीज होम क्वारंटीन है। 147 मामले एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें