फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विद्याज्ञान स्कूल में निरीक्षण करते डीएम-एसपी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर सभी तैयारियां हो गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उनके आने पर मुहर लगते ही सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर आ गई। मंगलवार को आईजी रेंज, डीएम, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम सुबह 9:55 बजे विद्या ज्ञान स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
बुधवार को विश्व क्षय रोग दिवस है। इस मौके पर कमलापुर के सुरैंचा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में संगोष्ठी होनी है। इस कार्यक्रम में सोमवार की शाम से ही सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। सीएम के आने की संभावना को लेकर तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को सीतापुर पहुंची आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह विद्या ज्ञान स्कूल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि सीएम विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। 21 जिलों में बनाए जाने वाले ड्रग वेयर हाउस का भी यहीं से शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें