सीतापुर में सोमवार को हुई हल्की बूंदा बांदी में निकलते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से तेज धूप की वजह से बेहाल आम.जन को सोमवार दोपहर बाद छाई बदली ने राहत पहुंचाई। जिले के कई इलाकों में झूमकर बरसे बदरा ने लोगों को तर-बतर कर दिया। जबकि अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ हवा चलने से सांझ पहर मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से किसान भी खुशी से झूम उठे। पारा दो पायदान लुढ़क कर 30 डिग्री
आ गया।
सोमवार की सुबह आसमान साफ रहास तेज धूप लोगों को खलने लगी। दिन चढ़ने के साथ बढ़ते रहे तापमान से लोग बुरी तरह बेचैन हो उठे। दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया।
जिले के कुछ इलाकों में झूमकर बदरा बरसे जबकि तमाम हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, एकाएक बरसे बदरा ने सड़क पर चहल-कदमी करने वाले लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश के साथ चलने वाली हवा ने मौसम सुहाना बना दिया।
मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। उधर, फसलों को इन दिनों पानी की बेहद जरूरत है। इस लिहाज से किसान भी बारिश से बेहद खुश नजर आए।