फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में चले लाठी डंडे, पांच जख्मी

Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। इलाके के मूड़ाकला गांव में सोमवार रात रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। गांव निवासी परशुराम और कमलेश में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से परशुराम और उनके पुत्र दुर्गेश घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से कमलेश, उनकी पत्नी रागिनी व बीच-बचाव करने पहुंची गांव की ऊषा देवी चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पिसावां भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने परसुराम, कमलेश, रागिनी और ऊषा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्गेश का इलाज सीएचसी में ही किया गया।
थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें