फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में चिकित्सक व तीमारदार में नोकझोंक

Mon, 09 Mar 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक व तीमारदार के बीच इलाज कराने को लेकर नोकझोंक हो गई। तीमारदार ने मोबाइल छीनने व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। चिकित्सक ने तीमारदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि पेइंग वार्ड में पूजा वाजपेयी भर्ती हैं। डॉ. रवि शेखर उनका इलाज कर रहे हैं। शनिवार को चिकित्सक डॉ. रचना वार्ड में मरीजों को देख रही थीं। इसी दौरान इनके परिजन वीडियो बनाने लगे और जबरदस्ती देखने की बात कहने लगे। चिकित्सक ने बताया कि आपको डॉ. रवि शेखर देख रहे हैं। वह कुछ देर पहले ही देखकर गए थे। इसके बाद डॉ. रचना गौड़ व तीमारदार के बीच काफी तीखी बहस हुई।
तीमारदार ने मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। इसके बाद चिकित्सक ने तीमारदार के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। सीएमएस ने बताया कि जिलाधिकारी ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट दे दी गई है। पुलिस भी जांच कर रही है। मोबाइल छीनने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें