फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंचायत भवन में बाघ दिखने का दावा, वन विभाग का इन्कार

Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
संदना। मिश्रिख वन रेंज में करीब एक माह से बाघिन की तलाश में जुटी वन विभाग की टीमों को अब तक सफलता नहीं मिली है। इस बीच कोरौना गांव के पंचायत भवन में बाघ देखे जाने का दावा सामने आया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर में बैठे जंगली जानवर का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि वन विभाग की जांच में मौके पर किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले।
ऐसे में वीडियो में दिख रहा जानवर बाघिन है या कोई दूसरा जंगली जानवर, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, वायरल वीडियो 13 अगस्त का बताया जा रहा है। इसमें पंचायत भवन परिसर में एक जंगली जानवर बैठा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इसे बाघ बता रहे हैं। जेनापुर गांव के एक ग्रामीण ने भी उसी रात गांव के आसपास बड़े जंगली जानवर को देखने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें