फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज के कार्यक्रम

Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निशान यात्रा
विज्ञापन

सुबह 08.30 बजे। शहर के राणी सती मंदिर से निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर भ्रमण कर वापस मंदिर पर समाप्त होगी।


देवात्थानी एकादशी पर कार्यक्रम
सुबह 10.00 बजे। देवात्थानी एकादशी पर नैमिषारण्य चक्रतीर्थ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे।




खेल प्रतियोगिता
सुबह 10.00 बजे। मिश्रिख के मेला मैदान पर दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


संकीर्तन महोत्सव
सुबह 11.00 बजे। लहरपुर में प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव व भव्य निशान यात्रा पेरवाताल से मां पुरबिन देवी मंदिर तक निकाली जाएगी।



फाइलेरिया अभियान
सुबह 10.00 बजे। फाइलेरिया अभियान के तहत ऐलिया में घर घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर दवा खिलाएगी।

जागरूकता शिविर
सुबह 10:00 बजे: कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को जागरूक किया जाएगा।





श्रीमद्भागवत कथा
सुबह 10.00 बजे। तीर्थ नैमिषारण्य में वेदव्यास धाम आश्रम में व्यासपीठाधीश्वर अनिल शास्त्री के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रंजीत शास्त्री कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन


सुबह 11:00 बजे: इमलिया सुल्तानपुर में श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी सत्यदेव महाराज कथा सुनाएंगे।



श्रीराम कथा
दोपहर 02:00 बजे : लालबाग शहीद पार्क में अखिल भारतवर्षीय श्रीरामचरितमानस समिति के द्वारा मानस मेले में प्रवाचक की ओर से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा।
विज्ञापन





भजन कीर्तन

शाम 05:30 बजे: सरायन नदी तट स्थित श्री सांई बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन-कीर्तन किए जाएंगे।



क्रिकेट प्रतियोगिता

शाम 07.00 बजे : राजा कॉलेज मैदान पर चल रही यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें