फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट का भरा नमूना, दो को नोटिस

Thu, 07 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को खाद्य पदार्थों में मिलावटखोराें के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चॉकलेट का नमूना लिया। हरगांव चीनी मिल में चीनी की पैकेजिंग के दौरान गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी मिली।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में शहर में अभियान चला। टीम सबसे पहले अवध शुगर चीनी मिल हरगांव पहुंची। यहां पर चीनी का भंडारण चेक किया। जिस जगह पर पैकेजिंग की जा रही थी, वहां पर गंदगी मिली।

कर्मचारी चीनी के ऊपर जूते पहनकर पैक कर रहे थे। जिस पर चीनी मिल को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षाधिकारी अशोक मिश्र ने लखनऊ से आ रहे एक वाहन का रोका।
विज्ञापन


इस वाहन पर चॉको पाई चॉकलेट लदी हुई थी। वाहन चालक इस चॉकलेट के डिस्ट्रीब्यूटर व उत्पादक कंपनी का लाइसेंस नहीं दिखा सकें। जिस पर इसका नमूना लिया।

जिले के डिस्ट्रीब्यूटर को जल्द लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बाद जेल रोड़ के ट्रीट फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां पर किचन में गंदगी मिली। हल्दी व मसाले खुले में उपयोग किए जा रहे थे। हिदायत देकर सुधार करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें