सीतापुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार से नए सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ा। बच्चों ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों को पढ़कर उस पर चर्चा भी की और अपने ज्ञान का भंडारा बढ़ाया।
शहरी क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों ने प्रार्थना सभा में अमर उजाला समाचार पत्र पढ़ा। लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदीपुर में बुधवार को बच्चों ने समाचार पत्र को पढ़कर देश-विदेश में होने वाली घटनाओं की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा व अन्य के साथ आशा देवी, मोहिनी, काजल, सोनिका, सोनी, आनंद, रोहित आदि बच्चों ने भी समाचार पत्र पढ़ा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया के प्रधान अध्यापक मोहम्मद उस्मान अंसारी व प्राथमिक विद्यालय ईरापुर के संकुल शिक्षक सरोज कुमार वर्मा की उपस्थिति में बच्चों ने अखबार पढ़ा। छात्रों ने बताया कि अखबार पढ़ने से न सिर्फ भाषा में दक्ष होंगे बल्कि विभिन्न विषयों और सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी। शब्द भंडार में वृद्धि होने के साथ प्रशासनिक सामाजिक और राजनीतिक समझ भी विकसित होगी।
बेहटा के कंपोजिट विद्यालय सहिंजर कला, पिसावां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोजेपुर, प्राथमिक विद्यालय नरना पकौड़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर, सदरपुर के प्राथमिक विद्यालय बकहुआं बाजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकरन, संविलियत विद्यालय गुड़ैचा, सिधौली के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय औरंगाबाद, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बिसवां, नैमिषारण्य के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकुरनगर कंपोजिट, हरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर कंपोजिट व अन्य स्कूलों में समाचार पत्र पढ़ा।