फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चों ने दिखाई सपनों के भारत की तस्वीर

Sat, 03 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र प्रदर्शनी व प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम और सीडीओ ने किया।
विज्ञापन


बेसिक स्तर पर शिवानी दीक्षित ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और गौरव मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर दिव्यांश शर्मा प्रथम, ऋषभ द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग किट दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 22 सितंबर को हुई थी। प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियां ब्लॉक स्तर के लिए भेजी गईं। ब्लॉक स्तर से चयनित दो-दो श्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। इन्हीं चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। मूल्यांकन एसआरजी टीम के करुणेश मिश्र, आलोक श्रीवास्तव और मदनेस मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया। संयोजन योगेश पांडेय और सौरभ शुक्ला ने किया। डीआईओएस राजेंद्र सिंह और बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें