फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद में बच्चे और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
रस्यौरा स्थित सीतापुर शिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग में अपने बच्चे के साथ जाती मां। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान दलों को सीतापुर शिक्षण संस्थान स्थित रस्यौरा में 11 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे दिन बुधवार को भी यह कार्य दो पालियों में जारी रहा। मतदान दलों में नियुक्त की गई महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। तमाम महिलाओं की गोद में छोटे बच्चे हैं। चिलचिलाती धूप में वह उन्हें लेकर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचीं। कई रोते बच्चों को परिजन चुप कराते दिखे। गर्भवती महिलाओं की भी ड्यूटी लगी होने से वह भी प्रशिक्षण के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार छोटे बच्चों को सार्वजनिक स्थानों सहित भीड़ वाले स्थानों से दूर रखना है, लेकिन मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल सीतापुर शिक्षण संस्थान में बुधवार को ऐसा नहीं दिखा। महिला मतदान कार्मिक मजबूरन गोद वाले बच्चों को लेकर प्रशिक्षण में पहुंचीं। इनके साथ परिजन भी आए। चिलचिलाती धूप में बच्चे रो रहे थे। परिजन उन्हें चुप कराने का प्रयास करते दिखे। कुछ गर्भवती महिलाएं भी प्रशिक्षण लेने पहुंचीं। संबंधित महिला मतदान कर्मियों ने बताया कि तमाम प्रयास के बाद भी ड्यूटी नहीं कट सकी है।
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक हुआ बेहोश
बुधवार को प्रथम पाली में प्रशिक्षण के दौरान एक कार्मिक बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद कक्ष को सैनेटाइज कराने के लिए ईओ नगर पालिका परिषद सीतापुर को निर्देश दिए गए। पर संबंधित प्रशिक्षण कक्ष को सैनेटाइज नहीं कराया गया। इसी कक्ष में द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया गया। ईओ की लापरवाही का यह आलम है कि चार में से हज एक ही दिन कक्ष सैनेेटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें