फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात दुकानें खाक, 12 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद देेहात (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते लगी आग की चपेट में आकर सात दुुकानें जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में करीब 12 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खैराबाद इलाके के बीसीएम अस्पताल मार्ग पर जफरुल हसन की फर्नीचर की दुकान है। देर रात दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस की छह और दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया।
सूचना पाकर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी सातों दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी।
आग लगने से फर्नीचर की दुकान में करीब तीन लाख, शीबू की दुकान से तीन लाख का सामान, मोहम्मद फारुख की दुकान से 80 हजार, रफीक की दुकान से डेढ़ लाख, नबी अहमद की दुकान से दो लाख, रिजवान की दुकान से एक लाख का, अशरफ की दुकान से 50 हजार का फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुुकान स्वामियों का कहना है कि सभी दुकानों से करीब 12 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें