फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चों ने बादाम समझ खा लिया जहरीला फल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 07 Jan 2025 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बच्चों ने बादाम समझकर जहरीला फल खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बच्चों ने बादाम समझ खा लिया जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में जहरीला फल खाने से आठ बच्चे गंभीर हो गए। इलाज के लिए इन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी नगर अमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। 
विज्ञापन


मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव की है। गांव के बाहर कई बच्चे देर शाम  खेल रहे थे। यहीं पर उन लोगों ने एक पेड़ के टूटे फलों का सेवन कर लिया। एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ती गई। बच्चों को बेहोश होता देख गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

बच्चों ने बादाम समझ खा लिया जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद
यहां समी (7) , जिक्रा (5), मिस्बाह (9), गुलबशा (12), जसीम (10), अरशद (7),  शिफा (8) और अहद (6) को भर्ती कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्र सिंह ने बताया कि सभी का उपचार हो रहा है। हालत बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें