फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS Prelims Exam: दो पालियों में यूपी पीसीएस की परीक्षा सम्पन्न, कड़ी निगरानी में हुआ आयोजन

Sun, 22 Dec 2024 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी पीसीएस की परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुई। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन व दूसरे सत्र में सीसैट का पेपर हुआ।
विज्ञापन
बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पीसीएस की परीक्षा रविवार को दो पालियों में सम्पन्न हो गई। ऐसा पहली बार हुआ जिसमें यूपी के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा को पहले दो अलग-अलग दिनों में कराया जाना था फिर एक दिन में परीक्षा कराने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक के बाद यूपीपीएससी की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा हुई। आयोग व प्रशासनिक तंत्र ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए थे।

नकल करते पकड़े जाने पर एक करोड़ का जुर्माना या आजीवन कारावास

अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना अथवा प्रकट करने की सजिश करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुसूचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा, दोनों हो सकती है। यदि नकल सामग्री पकड़ी जाती है तो अभ्यर्थी को परीक्षा विशेष या आगामी परीक्षाओं व चयन से डिबार किया जा सकता है, चाहे सामग्री का प्रयोग नकल के लिए किया गया हो या नहीं।

अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुआ

लखनऊ में केकेसी कॉलेज में जांच करते निरक्षक - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 

जांच के दौरान बेल्ट, कागज आदि बाहर रखवाया गया - फोटो : अमर उजाला
कक्ष में प्रवेश से पहले निरीक्षकों ने अभ्यर्थियों की तलाशी ली। बेल्ट, पर्स या किसी भी प्रकार का कागज बाहर रखवा लिया गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 

श्रावस्ती में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की कतार

अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की कतार - फोटो : संवाद
श्रावस्ती जिले में तीन केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। इसमें अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा में 480, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में 478 व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में 384 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों की कतार लगनी शुरू हो गई। इस दौरान उनकी सघन तलाशी लेने के साथ ही प्रवेश पत्र, आधार, पैन कार्ड आदि का मिलान कराया गया। इसके बाद मेटल डिटेक्टर के बीच से होकर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला।

परीक्षा के दौरान कहीं कोई चूक न हो। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बार बार तैयारियों को परखा गया। इतना ही नहीं डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने संबंधित एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों के साथ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार - फोटो : संवाद
बाराबंकी में दस कॉलेजों में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सुबह आठ बजे का रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया था, हालांकि इसके पहले ही शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाने के बाद प्रथम पाली के लिए गहन तलाशी के बाद प्रवेश कराया। इस दौरान गोंडा, बलरामपुर, अमेठी और रायबरेली से पहुंचे अभ्यर्थियों का टोपी, मफलर, पर्स, मोबाइल, बैग, बेल्ट समेत अन्य सामान बाहर ही जमा करवा लिया गया।

केंद्रों पर तैनात किए गए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पूरी नजर बनाए हुए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। शहर से बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए सुबह चार बजे से ही यातायात उपनिरीक्षक रामयतन की निगरानी में देवा रोड स्थित बस स्टैंड से सोमैया नगर, जाटा बरौली, जैदपुर, मसौली और सफदरगंज जाने के लिए स्टीकर लगे टेम्पो ऑटो खड़े करवाए गए। असेनी मोड पर भी वाहनों की व्यवस्था की गई।

गोंडा में 16 केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी 

कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई  - फोटो : संवाद
गोंडा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-प्री परीक्षा 16 केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए। जिले में एलबीएस पीजी कॉलेज मुख्य परिसर और विज्ञान परिसर, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, टॉमसन इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी विद्यालय डुमरियाडीह, एमडीबीएस इंटर कॉलेज बेलसर, भैया राघव राम स्मारक इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां मुकम्मल इंतजाम किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच पीसीएस की परीक्षा शुरू 

केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन - फोटो : संवाद
बलरामपुर में जिले के तीन कॉलेज में पांच केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लग गई। परीक्षा केदो पर सुबह से ही अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो पालियोॅ में होने वाली इस परीक्षा में 2208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एएसपी नमिता श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की लगी कतार

बहराइच में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की लगी कतार - फोटो : संवाद
बहराइच में 15 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा सुबह 9:30 शुरू हुई परीक्षा शुरू होने से पहले शहर के महिला पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लग गई है। गेट पर सघन तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। आपको बता दें कि परीक्षा दो पाली में होगी। सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक तथा ढाई से 4:30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 6048 तथा दूसरी पाली में भी 6048 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रायबरेली में बनाए गए 15 केंद्र

जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया - फोटो : संवाद
रायबरेली में पीसीएस परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

सुल्तानपुर में 20 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर में 20 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का हो रहा आयोजन - फोटो : संवाद
सुल्तानपुर में दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली  2:30 से 4:30 तक कराई गई। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं कराई गईं। 

अंबेडकरनगर में 19 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा आयोजित

अंबेडकरनगर में 19 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा आयोजित - फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर में 19 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही जिले में पहुंच गए। उन्हें अलग अलग स्थानों पर ठहराने के इंतजाम प्रशासन और स्थानीय लोगों ने किया। इस बीच केंद्रों पर रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी सुबह ही केंद्रों पर पहुंचते दिखे।

सीतापुर में नौ केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

सीतापुर में नौ केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित - फोटो : संवाद
सीतापुर में नौ केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा हुई। जिले में 3840 परीक्षार्थियों के केंद्र बनाए गए। परीक्षार्थी देर रात ही पहुंच गए। कई परीक्षार्थियों ने रात में रेलवे स्टेशन में शरण ली। देर रात वहां मायब तहसीलदार अतुल सेन ने पहुंचकर उन्हें रैन बसेरों व अन्य स्थानों पर शिफ्ट कराया। इस बीच सुबह से केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे। चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी भ्रमणशील हैं। परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

अमेठी में 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिला मुख्यालय गौरीगंज में परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक - फोटो : संवाद
अमेठी में 12 परीक्षा केंद्रों पर समय से परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8 से ही परीक्षा केंद्रों का गेट खोल दिया गया और परीक्षार्थी अंदर जाने लगे वही सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिए गए, इस दौरान परीक्षार्थी अंदर जा चुके थे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था परीक्षा केंद्र से करीब 500 मीटर दूर बनाई गई। इसी के साथ परीक्षार्थियों का सामान रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी परीक्षा स्थल से बाहर बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें