रेउसा। इलाके के गुरगुजपुर निवासी शादाब(10) की इलाज के दौरान शनिवार को बहराइच मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने बताया कि शादाब को कई दिन से बुखार आ रहा था।
शुक्रवार रात अधिक तबीयत खराब होने पर सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां पर भी इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान मौत हो गई।