रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र थानगांव के तरसेउरा गांव निवासी सुनील शुक्ला का पांच वर्षीय बेटा बीरू बुधवार दोपहर घर के पास ही खेल रहा था। कुछ दूरी पर एक कुआं है। खेलते हुए वह कुएं में जा गिरा। काफी देर होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की।
काफी देर बाद वह कुएं में गिरा दिखा। ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे सीएचसी रेउसा ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने चिकित्सक से विवाद व नोकझोंक की। घटना के बाद परिवार के लोग बच्चे का शव लेकर घर चले गए।