शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। बालक खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। परिवार ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरसोही निवासी आशाराम का पुत्र छोटू (12) खेत की तरफ गया था। बताते हैं कि वहां पर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार पहले से ही टूटा पड़ा था। बालक तार के करीब जाते ही उलझ गया। लोग मदद के लिए जुगाड़ लगाते रहे, लेकिन तब तक बालक ने दम तोड़ दिया।
परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि गत 28 जून को तार टूटकर खेत में गिरा था। पावर कार्पोरेशन के क्षेत्रीय जेई को सूचना दी गई, लेकिन तार दुरुस्त नहीं किया गया। एसडीओ ओपी पाल का कहना है कि ऐसी घटना संज्ञान में नहीं है। उचित कार्रवाई की जाएगी।