फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो सकती कैश की किल्लत

Sun, 20 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
विज्ञापन
अगर आप होली पर दिल खोलकर पैसे खर्च करने की सोच रहे हैं तो अभी से सचेत हो जाएं। पांच दिन बैंकों की बंदी रहने से होली पर खरीदारी में पैसे की किल्लत आ सकती है। ऐसे में अभी से जेबें फुल करना ही समझदारी होगी। हालांकि बैंक अधिकारी एटीएम में पर्याप्त कैश होने की बात कह रहे हैं लेकिन 23 मार्च से लगातार पांच दिनों  तक बैंकों में छुट्टी रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


23 मार्च से 27 मार्च तक बैंकों में बंदी रहेगी। ऐसे में बैंक उपभोक्ताओं के पास लेनदेन को सिर्फ 21 और 22 मार्च का ही समय बचा है। इन दो दिनों में उपभोक्ता अपना बैंकिंग संबंधी कामकाज निपटा ले नहीं तो उन्हें बैंक छुट्टियों के दौरान दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

बैंक अफसर कमलेश पांडेय के मुताबिक 23 व 24 को होली के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन यानी 25 को गुड फ्राइडे की छुट्टी पड़ रही है। 26 मार्च को चौथा शनिवार होने से बैंकों में साप्ताहिक बंदी है। वहीं अगले दिन 27 मार्च को रविवार की छुट्टी है।
विज्ञापन


इस तरह से 23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के दौरान व्यापारियों समेत बैंक उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंकों में छुट्टियों के कारण एटीएम में पर्याप्त कैश रखने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें