फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आ रहे रासायनिक अंडे

Sun, 25 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंडा
विज्ञापन
केंद्र से चीन से रासायनिक अंडा आने की सूचना पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शहर के चार बड़े अंडा व्यापारियों के यहां छापा मारा। टीम ने इन व्यापारियों के कारोबार का ब्यौरा तलब किया गया है।
विज्ञापन


किसी भी व्यापारी के पास लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने अंडा फोड़कर उसकी गुणवत्ता चेक की। व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि केंद्र सरकार को सूचना मिली थी कि चीन से भारी मात्रा में रासायनिक अंडे भारत आ रहे हैं।

ये अंडे केमिकल से बनाए जाते हैं। इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस सूचना के बाद टीम शहर के रम्पा टॉकीज के निकट सरदार अंडा स्टोर पर छापा मारा। यहां पर सफेद अंडे के 250 कैरेट मिले। इसके अलावा लाल रंग के अंडे मिले। लाल रंग के अंडों के संबंध में व्यापारी कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


इसके अलावा उसके पास कारोबार करने का पंजीकरण नहीं था। जिस पर लाल अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद म्यूनिसिपल मार्केट में अहमद अंडा भंडार, गुड्डू अंडा भंडार व नुरूल हसन अंडा भंडार पर छापा मारा।

यहां पर भी अंडों की गुणवत्ता चेक की गई। लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच में कहीं भी रासायनिक अंडा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें