फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्टाॅकिस्ट बनाने का झांसा देकर 3़ 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सूट-बूट में शहर का एक व्यक्ति रामकोट इलाके के एक घर पहुंचा। खुद को एक वॉशिंग पाउडर कंपनी का एरिया मैनेजर बताते हुए एक व्यक्ति को अपनी बातों से इंप्रेस किया। उसे कंपनी का स्टाकिस्ट बनाने का झांसा देकर उससे 3़ 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर रामकोट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामकोट थाना इलाके के कमला नगर हरदोई रोड निवासी अजय प्रताप शुक्ला के मुताबिक 10 फरवरी 2024 को शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कमलेश गुप्ता उसके घर आए और कहा कि उनको फ्रीडम फाइव वाॅशिंग पाउडर कंपनी का एरिया मैनेजर बनाया गया है। उनके द्वारा हर जिले में डंप स्टाकिस्ट बनाए जाने हैं। अजय के मुताबिक कमलेश ने उसे जिले का डंप स्टाकिस्ट बनाने का झांसा दिया। वह उनकी बातों में आ गया और आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार रंगीन फोटो तथा 3़ 25 लाख रुपये कमलेश को दे दिए। उसके द्वारा दिया गया समय बीत जाने के बाद पीड़ित ने जब शहरी बाबू को फोन किया तो मार्च क्लोजिंग के बाद काम होने की बात कही। मार्च के बाद संपर्क करने पर थोड़ा और वक्त लगना बताया। उसकी बाताें पर संदेह होने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में सीओ के आदेश पर रामकोट पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें