फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

Fri, 03 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। प्रेमनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद ओसामा ने अपने रिश्तेदार युवक पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद ओसामा ने बताया कि उनके पिता अस्वस्थ रहते हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है। उसने परिचितों की मदद व घर के जेवर बेचकर दुबई जाने के लिए अपने बिसवां निवासी दूर के रिश्तेदार युवक को 1.20 लाख रुपये दिए थे। उसने मॉल वर्कर के रूप में दुबई में नौकरी दिलाने व वीजा दिलाने का वादा किया था।
आरोप है कि वह आरोपी रिश्तेदार के कहने पर 11 नवंबर 2021 को दुबई के लिए रवाना हुआ। दुबई पहुंचने पर उसे पता चला कि आरोपी ने उसे वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया है। इस वजह से वहां कोई रोजगार नहीं मिला। करीब एक माह तक पीड़ित भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे पकड़कर बिसवां पुलिस की सहायता से पीड़ित का रिटर्न टिकट बनवाकर भेजा। इसके बाद वह किसी प्रकार वापस भारत लौट सके। इसके बाद आरोपी सऊदी अरब चला गया। कई दिनों बाद आरोपी वापस आया है। इसके बावजूद धनराशि वापस नहीं दे रहा है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें