फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी अधीक्षक खुद खरीद सकेंगे हेपेटाइटिस की दवा

Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हेपेटाइटिस की दवा मरीजों को जल्द व आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए मौजूदा व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। अब सीएचसी अधीक्षक खुद ही शासन से सीधे डिमांड कर दवा प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में इस समय हेपेटाइटिस से करीब 300 मरीज संक्रमित हैं। इन मरीजों का जिला अस्पताल के माध्यम से इलाज चल रहा है। इसके अलावा रोजाना जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी की होने वाली जांच में 8-10 मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक इन मरीजों को जिला अस्पताल से दवा मिल पाती थी।
चिकित्सकों का कहना है यह दवा काफी महंगी है। तीन माह के कोर्स पर करीब मरीज को 35-40 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इससे मरीजों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। वह अपनी सीएचसी पर जांच करवाएंगे, वहीं से दवा उन्हें प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक जिला अस्पताल के बजाए सीधे शासन को डिमांड करेंगे। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस की दवा खरीद के लिए व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। अब अधीक्षक अपनी जरूरत के अनुसार दवा मंगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें