फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोहत्या में आठ पर रिपोर्ट, पांच गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गोहत्या के मामले में आठ आरोपियों में से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर वनरोज का शिकार करने का आरोप है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से भिठौली गांव के खेतों में वनरोज की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस को भिठौली मार्ग पर सेमरा निवासी साहिल ट्रैक्टर के साथ मिला। पूछताछ में साहिल ने बताया कि जमुनापुर निवासी आरिस ने एक वनरोज को गोली मारी थी।

साहिल ने बताया कि उसके पास ट्रैक्टर की सहायता से वनरोज का शव बताए गए स्थान पर पहुंचाने का जिम्मा है। पुलिस टीम को ट्रैक्टर पर खून के धब्बे व वनरोज के बाल भी पड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने साहिल की निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उनके तीन अन्य साथी मौके से भाग गए। सभी ने मिलकर वनरोज के शव को चाकू से गोदा था। इसके बाद पुलिस ने सेमरा निवासी साहिल, इरफान, फैज, शाबान और सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
सेमरा निवासी आरिस, हफीज और जमुनापुर निवासी आरिस पर भी एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर, अवैध शस्त्र की नाल, दो कारतूस, एक छूरा व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद ट्रैक्टर को सीज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें