वहीं हरगांव स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर फटा मिला। इस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। यहां मंत्री के निरीक्षण की भनक लग चुकी थी।
मंत्री ने जिला अस्पताल में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10:28 बजे खैराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। डॉ. विकास, डॉ. खुशबू, डॉ. जगदेवी, डॉ. संध्या शुक्ला, लैब टेक्नीशियन अवधेश पांडेय, फार्मासिस्ट प्रदीप दीक्षित समेत अधिकतर स्टाफ अनुपस्थित मिला। यह देख स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अधीनस्थों को फटकार लगाई और अनुपस्थित स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वह उपस्थिति रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। अस्पताल में गंदगी को लेकर भी स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इसके बाद मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सबसे पहले इमरजेंसी देखी और वहां मौजूद उपकरणों का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।
मरीजों से अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान विधायक अनूप गुप्ता, सीएमएस नलिनीकांत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।